जाने क्या-क्या तो,मैं जुनूॅऺ में उनसे कह गया

अपनी ही बेखु़दी में, अपनी ही नादानी में


अब याद करता हूं तो,याद मुझको भी आता है

मैंने भी इक ख़्वाब देखा था अपनी जवानी में


कोई साया सा रुबरु नज़र आता है

मुझको अक़्सर इस दिल की वीरानी में


तेरे घर का पता मिल गया जाने कैसे ग़म को

कुछ तो कसर रह गई थी मेरी निगहबानी में


दरिया इन दिनों ख़ामोश ख़ामोश से रहते हैं

क़तरे इन दिनों हैं अपनी अलग ही रवानी में