चंद्रमा की सतह पर,

जब दक्षिणी ध्रुव पर

उतरा था अपना चंद्रयान,

तब मैं समझ नहीं पाया कि

उस हिस्से पर उतरने से

क्या फ़ायदा

जहां कोई रोशनी ही नहीं है,

या यूं कहें कि

वो हिस्सा जो सूर्य की रोशनी से

बिल्कुल अछूता है।


मैंने बहुत सोचा

तो समझ पाया कि,

किसी को भी

ठीक से जानने के लिए

उसके अंधेरों में झांकना पड़ता है।