जो आईना जानता है तुझे इब्तिदा से
उसे भी तेरे बदले हुए चेहरे से मलाल है
कोई उसका हाल मुझसे क्यों पूछे है
क्या मेरे चेहरे पे उभरता उसका हाल है
या तो शोरोगुल में गुम हैं सभी यहां,या ख़ामोश हैं
कौन पूछता है यहां इन दिनों किसी का हाल है
मेरे तसव्वुर में उभरता है इक अक्स किसी का
मेरे सीने में दबा-दबा सा किसी का ख़याल है
चारागर कुछ तो दवा दे, कुछ तो इलाज कर
इस रोग से तो दिल का रात-दिन बुरा हाल है
अजब सा है इन दिनों दुनिया में लोगों का हाल
हर किसी को किसी न किसी से कुछ तो मलाल है