हर रोज़ कोई नई जंग,ख़ामोश सी है दुनिया, कुछ करती भी नहीं

दुनिया को ख़तरा है , दुनिया के इसी बदलते ढंग से


जो अमन का परचम उठाते हैं,वही बेचते हैं छुप-छुप कर हथियार हैं

दुनिया को ख़तरा है उनके इस बदलते हुए रंग से


हर तरफ़ लाशों के मंज़र, धमाकों की आवाज़ें ,चीख - पुकारें

किसे मिलती है ख़ुशी,कौन ख़ुश है ऐसी ख़ौफनाक जंग से


तकसीम है आज़ भी दुनिया कितनी सरहदों में, कितने मज़हबों में

इक दुनिया की बात करती है ये दुनिया,पर ख़याल हैं इसके तंग से