काट डाले जो दरख़्त हमने सड़कें और इमारतें बनाने के लिए

हमें क्या मालूम जाने उन पर कितने परिंदों का ठिकाना था

कितनी चिड़िया आते जाते बैठकर मीठे-मीठे गीत गाती थीं

कितनी चिड़ियों का शाखों पर बैठकर वहां होता सुस्ताना था

उनकी छांव में बैठकर धूप में कुछ मुसाफिर सुस्ता भी लेते थे

प्रेमी जोड़े भी वहां आकर बैठते थे वहां उनका भी आना जाना था

कई बेघर मज़दूर रात में उन दरख़्तों की छांव में थककर सो जाते थे

उन दरख़्तों तले उनका इक बसेरा तो था उनका आशियाना था

चलो मान भी लिया कि दरख़्तों का काटना बेहद ज़रुरी था 

मगर जितने काट डाले  पेड़ उससे दुगुने पौधे तो लगाना था