पतझर में पेड़ों की शाखों से

पीले पत्तों का झरना

कर देता है उदास


बहती नदियों  के उन्मुक्त प्रवाह का 

इक बांध से बंध जाना

कर देता है उदास


उपजाऊ उर्वर धरती का

सहसा बंजर हो जाना

कर देता है उदास


तपती धरती के टुकड़े पर

बादल का यूं हीं बिन बरसे चले जाना

कर देता है उदास


बसंत ऋतु में भी

फूलों का मुरझा जाना

कर देता है उदास


उत्सव के बाद

उपजा सूनापन

कर देता है उदास


जो बात हो ज़रुरी

उसका यह जाना  अधूरी

कर देता है उदास रह 


जिनके पंख हो गगन में उड़ने के

उन परिंदों का जीवन भर

एक पिंजरे में रह जाना

कर देता है उदास


जिनके पैरों में हो सामर्थ्य चलने की

उनका यात्राओं से भयभीत हो जाना

कर देता है उदास


उन रेशमी सपनीली आंखों में

जो भरी रहती हैं सपनों से, उनमें

स्वप्नों का मर जाना कर देता है उदास