मुझे पता नहीं, कौन चाहता है मुझसे जबाब
कौन करता है मुझसे इतने सवाल।
किसे इस शिकस्ता दिल की आरज़ू
कौन करता है मेरी हसरत ,मेरे खयाल।
कौन चाहता है, मैं समझूं उसके दिल की बात
कौनकहता है वो जानता है मेरे दिल का हाल।
कौन ढूंढ़ता है मेरी बेसबब बातों में मानी
कौन समझता है, इस नाचीज़, नाकारा को कमाल।