कुत्सित कामनाएं मन में बसाए
कलुषित मन लिए
गीत पावनता के गाये ।
रहे सारी कलुषता
अंतर्कलश में कहीं छुपाये।
छुपाकर मन के भाव सारे
सुंदर शब्दों के आवरण में
कितने कुरुप सत्य छुपाये ।
कौन भला झांक पाता है
किसी के मन की गह्वर गुफाओं में
जो कहा जो दिखा ,जो लिखा
बस अर्थ उसी के निकले
जग अनुमान उसी पर लगाये।