सोचो ,हम आने वाली पीढियों को

क्या देकर जायेंगें

अविश्वास ,भय,विद्वेष ,दुश्चिंताएं

इतना सब कुछ एक दूसरे के प्रति लेकर

कहो कैसे एक दूसरे को गले लगायेंगें ।

अंतरमन में पल रहे हो घृणा और द्वेष इतने,

कहो फिर.एक स्वर ,एक राग में गीत भला कैसे गाएंगे।

मन में संदेहों के घेरे हों

पल रहे न जाने कितने अंधेरे हों

औरों के पथ भला कैसे आलोकित कर पाएंगे।

करने आलोकित अपने ही पथ

जब दीप एक जला न सके

औरों के तम कैसे दूर भगाएंगे

उनके पथ कैसे दीप जलाएंगे।