उफनती हुई नदियों ने जब ढूंढ़ें अपने खोए हुए रास्ते कितनी बस्तियां,कितने घर बह गयें,बस उनका चिन्ह ही रह गया
नदियों के बहते हुए जल के, तीव्र प्रवाह से टकराकर
अपनी शक्ति पर गर्वित किनारा,बिना किसी प्रतिरोध के बह गया
जब सह न सके बढ़ता बोझ अपने ऊपर,तो बह गए दरके हुए पहाड़
पानी के साथ लेकर गांव,पीछे सिर्फ मलबा ही रह गया
ज़रा सी बारिश में, बड़े तालाब से बन गए बड़े-बड़े चमकते हुए शहर
सड़कों पर बहता हुआ पानी,प्रबंधों की(कुप्रबंधों की) सब कहानी कह गया