अनर्गल कहने और
अनर्गल करने की
पूरी स्वतंत्रता है यहां
कुछ भी अर्थवान कहना और सुनना
आहत कर सकता है
किसी को भी कहीं भी

अर्थहीन शोर मचाने की
अर्थहीन बहसें करने की
पूरी स्वतंत्रता है यहां
धीमें स्वरों में भी
कुछ अर्थपूर्ण कहना

जोख़िम भरा है
तेज़ स्वरों में तो
सच कहना चुनौती पूर्ण है