हम सब जब भी मिलते हैं
पूरे मन से
किसी से
जीवन पथ पर तो
दे जाते हैं
हम अपना थोड़ा सा अंश उसको
अपने हिस्से का थोड़ा सा आलोक
अपने हिस्से का थोड़ा सा तिमिर
अपने थोड़े से स्वप्न
अपनी थोड़ी सी वेदनाएं
अपने थोड़े से सुख
अपनी थोड़ी सी स्मृतियां।
किसी से एक क्षण का मिलना
किसी से एक क्षण का प्रेम भी
देकर जा सकता है
जीवन भर की
पीड़ा
प्रतीक्षा
विरह
किसी से एक क्षण का प्रेम भी
देकर जा सकता है
जीवन को अर्थ नये
नीरव 07.02.2026