मैं भर दूंगा

अपने शब्द रोम रोम में तुम्हारे

भर दूंगा अपनी सारी उदासी,

अपनी सारी रिक्तताएं।

अपनी सारा एकाकीपन

अपनी सारी कल्पनाएं ।

अपने सारे भटकाव

अपने सारे बिखराव ,बेतरतीबियां।

भर लूंगा तुम्हारे सारे स्वर

अपने कानों में

सारे कथन अंतर की गहराइयों में

फिर हो जाऊंगा मौन।

तुम जी लेना

लेकर मेरा दिया इतना कुछ

मैं भी पा जाऊंगा स्मृतियों में

जीने के कुछ नवीन अर्थ।