उन आंखों में चमकती बिजली सी हंसी 

उन लबों पर बिखरें कितने उजाले 

चल ऐ दिल अब तूं भी थोड़ा हंस लें 

लगता है उनके दिल के बोझ कम हो गये

वो  दमकते हुये रुखसार 

वो सुलझे-सुलझे से गेसू 

 माथे पर काली बिंदी 

जैसे किसी ताजा फूलने ली अंगडा़ई है

छोड़ जहां के सब रंजो गम 

लगता है बड़े दिनों बाद जिंदगी मुसकराई है