काश कि मेरी दुआएं कुछ तो कुबूल हों
उनमें कुछ तो असर हो जाए ।
काश मेरी गलियों से गुजरने वाली
हर इक राह, तेरी राहगुज़र हो जाए ।
तू गर साथ हो तो, कुछ तो उम्र गुजरे
कुछ तो जिंदगी बसर हो जाए ।
तेरी खामोशियों से आती रहें तेरी आवाजें
लफ्ज़ तेरे भले ही बेअसर हो जाएं।

