बड़ी भीड़ थी उस गली मेंं आज ,

पसरा था सन्नाटा ,बडा़ मातम था।

कहते हैं बेवक्त मर गया कोई आदमी वहां

लोग कहते हैं यार उसमें बडा़ दम था ।

हमने तो देखा था उसे हर वक्त मुस्कराते

हमें क्या पता उसे भी कोई दर्दो-अलम था।

कहते हैं,हमने बस सुना है जिसने जान ली

नासूर बन गया ऐसा कोई पुराना जख्म था।