जब पीड़ाएं हृदयों की राजपथों पर गायेंगीं
जब सहमे-सहमे स्वर, एक सुर - एक स्वर में
समवेत स्वरों में गायेंगे
अचानक उपजे इस कोलाहल से भंग होगी
निस्तब्ध गलियारों में सुख की नींद सोई हुई शांति
चौक कर उठेंगे अपनी तंद्रा से
ऊंची प्राचीरों के पार रहने वाले
जब कोमल-कोमल हाथ भी फौलादी हो जाएंगे
जब भय से भी लोग भय न खाएंगे
अभेद्य किले न जाने कितने ढह जाएंगे
जब नई भाषा में नए गीत लिखे जाएंगे
ऐसे में क्या हम उनकी पीड़ाओं को अनदेखा कर देंगे
उनकी भाषा उनके व्याकरण नहीं आते हमारे समझ में
इसलिए क्या हम हम उन्हें बिना पढ़े रह जाएंगे
उनके गीतों के बोल हमारी समझ से परे हैं
इसीलिए क्या हम उनसे अनसुना कर जा
एंगे
जब घट रहा होगा बहुत कुछ हमारे चतुर्दिक
तब भी क्या हम
अपनी सीमाओं में ही बंधे रह जाएंगे