गर किसी के तसव्वुर से मिलती है मेरे ख़याल को रा'नाइयाँ

तो भला इसमें मुश्किल क्या है  , इसमें हर्ज ही क्या है


गर मेरे तसव्वुर से मिलता है किसी की रुह को सुकून

किसी आवाज़ को रानाइयां तो इसमें हर्ज ही क्या है


गर मेरी ख़ामोशियों से मिलता है किसी को बोलने का ख़याल

गर मिलती है इससे लोगों को जुबान तो इसमें हर्ज क्या है


लोग समझते हैं यहां मेरे वजूद की कोई कीमत नहीं है

मैं समझता हूं अपने वजूद का मोल,कोई और न समझे भी तो हर्ज क्या है


मैं जानता हूं कि मेरे पास कोई गुल नहीं ,कोई बहार नहीं मगर मेरे खारों से मिलता है गर किसी को सुकून तो हर्ज ही क्या है


गर है मुझे किसी की जुस्तजू, गर है मुझे किसी की आरजू तो क्या

अगर इससे किसी को कोई तकलीफ़ नहीं, तो इसमें हर्ज ही क्या है