इस आभासी जग में

ऐसे जाने कितने

जिन्होंने मुझे दी आशाएं और साहस

थामा हाथ और बढ़ाया ढांढ़स

और दिया प्रेम


कुछ हैं ऐसे भी जिनके बिना जाने

मैंने उनकी बातों से, उनके गीतों से,

उनकी कविताओं से

उनकी आत्माओं से

लिया साहस ,बांधी आशाएं

पाया प्रेम,पायी दृष्टि


मैं हूं कृतज्ञ उनका और

करता हूं

अपनी कृतज्ञता स्वीकार

अपने ही तरीके से

एक आभासी आत्मीय स्पर्श से


ऐसे भी लोग हैं यहां

जिनकी आशाओं पर

मैं खरा न उतर पाया

कितनों को जाने अनजाने ठेस लगाई

और दुःख पहुंचाया

मांगता हूं

उनसे क्षमा भी