मुक्त हो पांव तेरे

न राह में हों कोई बंदिशें

न जीने पर कोई पाबंदी

अपने निर्णय पर हो अधिकार तेरा

तेरी राहें निर्भय और निर्दवंद्व हों

तूं अपने पिता और भाईयों

जितनी ही स्वतंत्र और स्वछंद हो

तूं स्वतंत्र अपनी राह चुने

तूं अपना मनचाहा स्वप्न संजोए

तूं अपना मनचाहा गीत बुने

तूं अपना मनचाहा मीत चुने

रात में भी राह के अंधेरे

तुझे न जरा भी डराएं

तूं निर्भय कहीं भी आए जाए

गांव के हो पथ पगडंडियां या सड़क

या हों शहरों के लम्बे राजपथ

तुझे न कोई डर सताए

तूं किसी भी राह पर जरा न घबराए

तूं अपने विरुद्ध हो रहे

हर अन्याय का प्रतिकार करे

चाहे फिर तूं जिए या मरे

तेरे हौसले हरदम हों बुलंद

तूं न थोपा जीवन जिएं

जिए वही जो हो तुझे पसंद

घर में भी जाए तेरी बात सुनी

चौपाल में बैठ न पंच

तेरे लिए अब कोई दकियानूसी फ़रमान सुनाएं

तेरे कपड़ों को न कोई विकृत मानसिकता वाले

अपनी बेशर्म करतूतों का हथियार बनाए