वही सब लोग साफ़ हवाओं का वादा लेकर आए हैं
जो अब तक घोलते रहे हैं ख़ुद हवाओं में ज़हर ।
वो आएं हैं टूटे घरों,जली बस्तियों पे ढांढ़स बंधाने
जो ख़ुद ही जलाते रहे हैं बस्तियां तोड़ते रहे हैं घर।
वो ही शांति के प्रस्तावों का झंडा लेकर चल रहे हैं
जो ख़ुद हैं युद्ध में हथियारों के सबसे बड़े सौदागर।
वही सत्य के उदघाटन करने का दावा करते हैं
जो सत्य को आए हैं स्वयं ही कहीं गहरे दबाकर।
इन दिनों शब्दों में घृणा होगी, तो जग तुम्हारी तरफ ध्यान देगा
कौन सुनता है इन दिनों, प्यार के क्षीण -सहमे हुए से स्वर
कल तक जिनके दुर्गुण गिनाते नहीं थकते थी जिह्वा
कर रहे आज उनके गुणों का बखान आज उनको गले लगाकर।
सबको स्वयं से पूछे प्रश्नों से परहेज है, अतीत की बातें
और प्रति प्रश्न ही हैं ,सब पूछे गए प्रश्नों के सहज उत्तर।