कोहरा है या कोई धूल , आती नहीं नज़र

सूरज सुबहों का अक्सर ज़र्द सा नजर आता है

इक घुटन सी घुली हुई है फिज़ाओं में

लगता है हर तरफ एक धुंध सी छाई है


सांस को बंद कमरों में भी क़रार नहीं

फेफड़ों पर भी इक अजब सा बोझ है,

मुश्किल है जीने के लिए भी जैसे सांस लेना

हवा की सांस भी कुछ लड़खड़ाई हुई है


सिर्फ़ बयानों में बदल रहे हैं हवा के मिज़ाज

लोग हैं कि बेचैन है सांस लेते हुए

मगर कहते हैं कुछ लोग कि

ये बला भी कहीं और से आई है