ये दुनिया है यहां कुछ भी मुमकिन है,यहां कांच टकरा जाते हैं

पत्थरों से ,महज़ अपना हौसला आजमाने के लिए


अहबाब भी अजीब हैं मुश्किल दिनों में नज़र नहीं आते

अच्छे वक्त में चले आते हैं,हर छोटे से छोटा किया एहसान जताने के लिए


ज़रा सोच समझकर कोई शर्त लगाना दीवानों से

जिसको समझे नामुमकिन दुनिया,वो काम भी नहीं मुश्किल दीवानों के लिए


महफूज़ है इस दिल में अभी कितनी और भी दास्तानें

सही वक्त आने पर दुनिया को सुनाने के लिए


कितनी परछाइयां पुकारती हैं छूटी हुई राहों से

माजी से चले आते हैं साए, गुज़रे दिनों की याद दिलाने के लिए


न जाने क्यूं ये होता है अक़्सर, जिन्हें चाहते हैं शिद्दत से हम

इक उम्र भी कम पड़ जाती है उन्हें ही ये बताने के लिए