कांपती रहीं दीवारें,देर तक हिलती रही बुनियाद

उस ख़ौफनाक ज़लज़ले के गुज़र जाने के बाद


मैं खोये हुए लम्हों में तेरा अक्स ढूंढ़ा किया

अक्सर उन लम्हों के गुज़र जाने के बाद

कभी-कभी यूं लगता है,होगा मेरे सफ़र का आगाज़

सफ़र से मेरे हमेशा के लिए गुज़र जाने के बाद


सोचता हूं क्या कभी करेगीं मुझको ये रहगुज़र याद

मेरे यहां से ख़ामोशी से गुज़र जाने के बाद


मेरी नज़रों के सामने आ गये कितने रास्ते

बस उस एक राह से गुज़र जाने के बाद