अ विनोद कुमार शुक्ल जी की कविता

एक व्यक्ति हताशा से बैठ गया था से प्रेरित

एक छोटा सा प्रयास

1.

एक व्यक्ति हताश

बैठा हुआ था भीड़ में

वह चाहता था

मन से चाहता था

कोई बांट लें

उसकी थोड़ी सी हताशा

बंधा दे थोड़ा सा साहस

दे-दे थोड़ा- सा ढांढ़स

जगा -दे थोड़ी- सी आशा


बहुत से लोग

जो जानते थे उसकी हताशा

वे दे रहे थे उसे ज्ञान

कर रहे थे उद्धृत

बड़े-बड़े ज्ञानियों के उद्धरण

सुझा रहे थे

उसे अनेकानेक उपाय

उबरने का अपनी हताशा से

पर उससे, उस पर

नहीं हो रहा था कोई असर

कम तनिक भी

नहीं हो रही थी, उसकी हताशा


तभी से कहीं आया कोई अपरिचित

उसने देखा उसकी तरफ एक नज़र

मिली उनकी दृष्टियां

फिर वह अपरिचित आकर

बैठ गया चुपचाप समीप उसके

अपने हाथों में उसका हाथ पकड़ कर

बिना कुछ कहे

और बैठ रहा कुछ देर तक

थामे हुए उसका हाथ


शायद दो अश्रु झरे दोनों के मन में

बस थोड़ी सी अदृश्य नमी थी

दोनों के ही नयन में


इस आत्मीय स्पर्श से

बस इस एक अनुभूति से

की है कोई जो हर तो नहीं सकता

पर समझ सकता है उसकी हताशा

थोड़ी सी ही सही

पर कम हो गई

उस व्यक्ति की हताशा


2.

एक व्यक्ति हताश था

था अकेले बैठा हुआ था भीड़ में

वह चाहता था, मन से चाहता था कि

कोई आकर चुप चाप

थाम ले उसका हाथ और

बांट लें उसकी हताशा

बंधा दे उसे थोड़ी सी आशा


उसने आशा भरी दृष्टि से देखा भी

अपने चारों ओर

कई दृष्टियों से मिली उसकी दृष्टि

कई दृष्टियों ने देखा भी उसकी तरफ़

कुछ ने उड़ती हुई नज़रों से

तो कुछ ने कौतूहल-भरी नजरों से

कुछ उसके समीप भी आकर बैठे


पर न किसी ने

चुपचाप उसका हाथ थामा

न बंंधायी किसी ने

थोड़ी सी भी आशा उसे 


उस भागते हुए नगर में

जैसे सब व्यस्त थे

अपने आप में ही

अपने सपनों में, अपने अपनों में

अपनी चिताओं में, अपनी हताशाओं में


किसी को

किसी अपरिचित के लिए

 कोई समय ही नहीं था


3.

.एक व्यक्ति बैठा हुआ था

थोड़ा हताश

उसके चतुर्दिक थी भीड़

परिचित भी, अपरिचित भी

उसे अपना कहने वालों की

उसे अपना समझने वालों की

उससे नाममात्र परिचितों की

उससे निपट अपरिचितों की


सबने अनुभव की उसकी हताशा

बहुत लोग आए उस भीड़ में से

बांटने उसकी हताशा

पर ऐसे बांटीं

थोड़ी पहले से

और बढ़ गई उसकी हताशा