जो जज़्बात निहां हैं दिल में, उनको ज़ाहिर करने में
परेशानी कैसी ,पशेमानी कैसी
जो बात उन्हीं से वाबस्ता है, वो उनसे ही कहने में
परेशानी कैसी ,पशेमानी कैसी
तूं अपना दर्द लेकर ख़ुश है,फ़िर औरों को तेरे इस दर्द से
परेशानी कैसी ,पशेमानी कैसी
ये तो वो एहसास है जो ख़ुद-ब-ख़ुद जागता है ,अपने ही एहसास से
परेशानी कैसी, पशेमानी कैसी