ऐसे मंज़र देखकर भी पर कौन होता है आहत, बात आज भी वही सही है

उसी की दुनिया है जिसके पास है दौलत, जिसके हाथों में ताक़त


वो जब चाहें नयी जंग शुरू करें,जब चाहें नयी जंग का ऐलान करें

वो दुनिया पर एहसान करें तो आबाद रहे दुनिया, रहे दुनिया सलामत


दुनिया उनके सामने झुक जाए उनके कदमों में सर झुकाए कुछ कुछ ज़्यादा तो नहीं ,उनकी बस इतनी सी ही तो है हसरत


तुम्हारे वजूद की हस्ती ही क्या है,उनको जो करना है करेंगे

दुनिया चाहे जितना चीखे चिल्लाए जितनी मर्ज़ी कर ले ला"नत-मलामत

उनकी हर नाजायज़ बात जायज़ है,उनको ख़ुद से प्यार बहुत है

दुनिया की परवाह कहां उन्हें, दुनिया लाख करे उनसे नफ़रत