हर तरफ़ हैं लोग जैसे छुपे हुए खंजर और तलवार लिए

नज़र नहीं आती पर  दिलों में कितनी दीवार लिए


जिनकी वजह से हुआ कितनी जंगों का आग़ाज़,कितनी जंगें ज़ारी हैं

वही हाथों में उठाए फिरते कूचे-कूचे अमन का इश्तिहार लिए


चल तो रहें हैं कितने लोग यहां हयात के सफ़र में मजबूरी में

मगर वही दिल बेबस-मायूस-नाकाम-लाचार और बेजार लिए


साहिल पर बैठ लहरों के मंज़र देखने वाले,सुनाते हैं अफ़साने मौजों और कश्तियों के

वहां ना-ख़ुदा बीच समंदर टकराते हैं लहरों से अकेले अपनी कश्तियां अपनी पतवार लिए


बहुत लोगों की दोस्ती की हक़ीक़त का मुझे इल्म है मगर मैं कुछ कहता नहीं

जानता हूं मैं कि वो लिए बैठे हैं मेरी ख़ातिर कितने छुपे हुए वार लिए