उसने जो कहा मेरे लिए ही कहा 

ये सोचकर दिल क्यों धड़क जाता है।

उसके मखमली तसव्वुर का मैं भी हिस्सा हूं 

ये सोचकर मेरा खयाल क्यों बहक जाता है।

उसकी जुबां पर दबा ही सही,निहां ही सही मेरा नाम तो है 

सोचकर क्यों जिस्म मेरा महक क्यों जाता है।