धागे बांधें हमको

धागे हमको जोड़ें


जो बंधा है बंधन

अटूट संबंधों का

हम स्वयं उसे क्यों तोड़े


पर जो तोड़ा नहीं हमने पर टूट गया

जो छोड़ा नहीं हमने पर छूट गया

यही उधेड़बुन,यही ऊहापोह

चलती रहती मन में

जो टूट गया

क्या उसको रहने दे

वैसे का वैसा, टूटे का टूटा

या कर प्रयत्न

वापस उसको फ़िर से जोड़ें

जो छूट गया हमसे

रहने दें उसको वैसे का वैसा

छूटे का छूटा

या फ़िर उसकी ओर

पग अपने वापस मोड़ें


यही उधेड़बुन, यही ऊहापोह

चलती रहती है मन में

जो निभा नहीं सकते

वो क्यों हम अब जोड़ें

जो जुड़ा है पहले से ही

उसी को और

क्यूं ना हम जोड़ें


दिवस बीता जैसे

यूं ही पलक झपकते

कितने मोह जागते संध्या में

किसको पकड़ें और

किसको हम अब छोड़ें