किस किस से अब कोई ये कहे
कि वो यूं इस कदर चुप न रहें।
जिन्हें आपकी कोई कद्र ही नहीं
उनके लिए आप इक लम्हा भी दुख क्यों सहें।
वो गर हैं मशरुफ़ अपनी दुनिया में
आप अपनी दुनिया में मस्त रहे।
दौर ऐसा भी आयेगा चाहेंगे वो आप कुछ कहें
तब आप सीकर लबों को सौ चुप रहें।