बुझते हुए तनहा चराग़ों को अब कौन आस दिलाए

उनकी खोई हुई रौशनी भला कोई कहां से ढूंढ़ के लाए


उदास-उदास जिस्मों और थके-थके हुए कदमों को

अब कोई कौन सी नयी-नयी मंज़िलों का पता बताए


नाशाद बैठे हैं जो दिल,ज़िन्दगी से मायूस थक हार के

उनके उदास लबों पर कोई तबस्सुम कोई कहां से लाए


बात अब तो कल की भी याद रहती नहीं ढंग से, कोई कैसे

किसी को गुज़री हुई ज़िन्दगी का पूरा हिसाब कहां से बताए


न जाने कितने अधूरे अफसाने कागज़ों की क़ैद से रिहा न हुए

बस यही ज़िद थी कि मुकम्मल हो तो दुनिया को सुनाएं


माना कि हम नादान हैं, नासमझ हैं, नातजुरबेकार हैं

मगर कितने हैं, क्यों  हैं ज़माने को हम ये क्यों बताएं