एक दिवस जले असंख्य दीप धरा पर
पर क्या मिट सका अंधेरा सर्वत्र
एक लौ ज्योति की जली जो अंतर में
वर्षों तक तम मिटाती  रही।

एक सूने घर की अंधेरी चौखट पर
एक बुझते हुए दिए की कांपती हुई लौ
बड़ी देर तक लड़ती रही अंधेरे से
बड़ी देर तक धीमें धीमें झिलमिलाती रही।