जब तक वहम था उससे आशनाई का,इक हक़ सा लगता था

वो हक़ ना रहा,वहम टूट कर बिखर जाने के बाद


शिकवा उससे अब भी है,मगर गिला कौन करे

इक बार उसकी नज़र से उतर जाने के बाद


उसका रंग मुझ पर कुछ और चढ़ता रहा

उसका रंग नज़रों से उतर जाने के बाद


मैं ढूंढता रहा देर तक उसके नक़्श-ए-पा

इन रहगुजा़रो से उसके गुज़र जाने के बाद


हम एक दूसरे को अक्सर करते रहे याद

एक दूसरे से ख़ुद ही बिछड़ जाने के बाद