हम सबके भीतर रहते हैं
बहते हैं जाने कितने सोते ,चुपचाप
वो सोते जिसमें होती हैं
जिनमें तैरती रहती हैं
हमारी भावनाएं संवेदनाएं,
कोमलताएं, करुणाएं, सहिष्णुताएं
कई बार
मुझे लगता है कि मैं
कितने न ,जाने कितने
चुपचाप बहते हुए
सोतो की
चुप आवाज़ें सुन रहा हूं
कई बार मुझे लगता है ऐसा भी
कि कोई सुन रहा है
मेरे भीतर बहते सोतों की आवाज़ें भी
जैसे पहाड़ की चट्टानों के
बीच से बहता हुआ कोई सोता
अचानक निकलता है फूटकर
और बन जाता है
कल-कल कर बहता हुआ
झरता हुआ
निर्मल निर्झर
वैसे ही बह जाते हैं
कितनी बार
शब्दों में झरकर
कितनों के भीतर के
बहते हुए ऐसे ही सोते
ऐसे ही निर्झर
जग उनको
नयनों से स्पर्श कर पाता है
सहज अपनाता है, क्योंकि
अपने ही अंतर का सोता
उनमें बहता पाता है
एक बहता हुआ सोता
न जाने कितने सोये हुए
सोतों को पुकारता है
जगाता है