इस जहां मे हमारे सर कोई छत नहीं हम तो हैं बेघर

कभी इस दर तो कभी उस दर हम ठिकाने बदलते रहे

कोई भी मौसम हो ,हमें रंज हो कितने ही या गम हों

हो गर्मी की जलन, बारिश की बूंदें, या ठंड की गलन

कोई फर्क हमको पड़ता नहीं आदत है ऐसे ही जीने की

गम भुलाने की खातिर रात मे गाने वाले तराने बदलते रहे

कभी किसी सडक़ किनारे कभी किसी खाली मैदान में

डाल कर इक छोटा सा तम्बू अपना घर बसा लिया

जहां कहीं भी हुआ मन अपना आशियाना बना लिया

लोग इक घर बना पाते नहीं हम सौ आशियाने बदलते रहे

हमें मंजूर नहीं है खैरात पर जीना इसलिये बेचते हैं

सड़ किनारेकभी ट्रैफिक सिगनलों पर छोटे मोटे सामान

लोग देखते हैं हमको हिकारत भरी नजरों से समझते हैं

कभी भिखारी कभी चोर भी पड़ती है कभी मार भी

लोगों की नजरों मे हो हमारे लिए इंसानों जैसा बरताव

ये हसरतें लिये हम उनकी आंखों में प्यार पाने तरसते रहे

हमें क्या पता किसकी है सरकार कभी आतें हैं कुछ लोग सालों मेएक बार, कहते हैंअब तुम्हारा भी इक पता होगा

फिर सब कुछ हो जाता है वैसे का वैसा कुछ बदलता नहीं

हमें बहलाने को हर बार मगर वो अपने बहाने बदलते रहे