चालीस वर्षों के लम्बे अंतराल के उपरांत
अगर हम मिलते हैं अपने किसी मित्र से
उसी तरह से
जैसे मिले हों उससे कल ही और
वो भी मिले हमसे वैसे ही
जैसे हम मिलें हो पिछली बार
जैसे कल ही और
ऐसा लगे कि वो बिल्कुल है वैसा ही
जैसा है बसा हुआ था हमारी स्मृतियों में
सिवा उसके चेहरे पर
झलकती उम्र की सिलवटों के
तो हमें होता है सुखद आश्चर्य और
बढ़ जाता है विश्वास
इस बात पर कि
मित्र नहीं बदलते समय के साथ
पर कितनी ही बार होता है ऐसा भी
कि जिससे मिले हों हम जैसे कल ही
वो बदल जाता है इतना कि
लगने लगता है अपरिचित
तब हमें नहीं होता है विश्वास कि
कोई कैसे बदल सकता है इतना
आख़िर इतनी जल्दी
नीरव १५.०३.२०२६