कभी-कभी
हम चाहते हैं बदलाव,
बदलाव ऐसा कि
सब कुछ बदल जाए ,
चीज़ें , जगहें ,लोग,
रास्ते, दिशाएं ,हवाएं, दृश्य,
सब कुछ हो जाए नया,
नहीं रह जाए
पहले जैसा कुछ भी ,
पहले की याद दिलाए,
ऐसा कुछ भी नहीं।
यह बदलाव चाहते हैं तब
जब एक अजब क़िस्म की
छटपटाहट होती है हमें
अपने वर्तमान से
अपने चारों तरफ की चीज़ों से,
जगहों से,लोगों से,घटनाओं से,
दृश्यों से , रास्तों से,
जो हम कर रहे हैं उससे।
हम चाहते हैं कि
सब कुछ बदल जाए,
नहीं रह जाए कुछ भी,
पहले जैसा।