अब दुःख भी नहीं

जोड़ता है हमें

सब बांटने और

तोड़ने की ही कोशिश करते हैं

अब कोई नहीं जोड़ता है हमें।


दुःख में भी अब कोई

ढांढ़स बंधाता नहीं

सूने रास्तों पर

कोई आता जाता नहीं

शहरों की बात ही छोड़िए

अब गांवों में भी कोई

अब किस्से,कहानी भी

अपने नन्हे बच्चों को

कोई सुनाता नहीं।


गिरने पर भी

कोई हाथ थामता नहीं

कोई हाथ पकड़कर उठाता नहीं

राह चलते यूं ही मिलने पर

कोई अजनबी पहले जैसे

मुस्कराता भी नहीं।


अब किसी से गर

पूछों कहीं रास्ता

तो देखता है

बड़ी ही अजीब नज़रों से

कई बार तो

उसको पता भी नहीं होता

या कई बार

पता भी होता है तो

बताता नहीं।


ट्रेन में पहले

रात में स्टेशन आने पर

लोग जगा देते थे

अब कोई जगाता भी नहीं।


टूटते हुए विश्वासों को कोई जोड़ता नहीं

ढहती हुई आस्थाओं को कोई बचाता नहीं।