जो चले नहीं कभी असमतल कंटीले  पथरीले पथों पर

उनको  औरों के पांवों के  चलने की पीड़ा का ज्ञान नहीं

पर जो पहुंचे हैं अपने गंतव्य तक ठोकर खा खाकर

उनको अपनी  सफलताओं का  तनिक  भी अभिमान नहीं

जिनके मन हैं निर्मल,भेदभाव मुक्त,उनके हृदय घृणा,द्वेष नहीं

उनको किसी के प्रति कोई  बैर भाव नहीं कोई असम्मान नहीं

जीवन जैसे किसी अबाधित नदी की अनवरत यात्रा

सहज भाव से बहते जाना हर पथ से, ये कोई अभियान नहीं

ग़ालिब ने भी कहा है,सोच समझ लेना, उस पथ पर पांव धरने से पहले

आग की इक नदी है इसमें डूब के जाना इतना

आसान नहीं