मुझको अपनी प्यास का, ज़रा भी इल्म न हुआ जब जल रही थी जमीं
पर तिश्नगी मेरी,शबाब पर थी जब हो रही थी जोरों की बरसात
सोचा था मैंने वो जब मिलेंगे तो ख़त्म होंगी मेरी तन्हाईयां
मैं और भी तन्हा हो गया, जबसे हुई है उनसे मुलाक़ात
कितनी दफा दोहराया था मैंने,जो उनसे रुबरु कहना था
जब वो मुकाबिल थे, तमाम बातें कहीं,पर कह न सका वही एक बात
ज़ाहिर तो करना पड़ेगा, किसी भी तरीके से ही सही
जानता हूं कोई नहीं समझता यहां,दिल में निहां,ख़ामोश जज़्बात
ख़ामोश ही रह गया बारहा तब भी, लाज़िमी था जब कुछ कहना
गो सोचा था, जब भी कहूंगा,कहूंगा सौ बात की एक बात