कोई जगह मुझे अपरिचित नहीं लगती
कोई राह मुझे अपरिचित नहीं लगती
कोई गांव मुझे अपरिचित नहीं लगता
कोई नगर मुझे अपरिचित नहीं लगता
कोई नदी मुझे अपरिचित नहीं लगती
कोई सागर मुझे अपरिचित नहीं लगता
कोई मरुस्थल मुझे अपरिचित नहीं लगता
कोई बादल मुझे अपरिचित नहीं लगता
कोई पर्वत मुझे अपरिचित नहीं लगता
बरखा की बूंदें मुझे अपरिचित नहीं लगती
श्वेत बादलों से भरा नील गगन मुझे अपरिचित नहीं लगता
सूरज की तपती किरण मुझे अपरिचित नहीं लगती
सन सन कर बहती पवन मुझे अपरिचित नहीं लगती
शीत ऋतु की भोर का गहरा कुहासा मुझको अपरिचित नहीं लगता
हरी घास पर बिछी ओस की बूंदें मुझे अपरिचित नहीं लगती
मुरझाया हो या हो खिला,कोई उपवन मुझे अपरिचित नहीं लगता
पर जब-तब मुझे अपरिचित लगते हैं
जिनसे लगता है, जिनसे कहता हूं मैं
कि है परिचय मेरा