अपरिचय इतना प्रगाढ़
परिचय से भी गहर
दूरियां मीलों की पर
सामीप्य इतना कि
सुनाई दें
मौन के स्वर।
शब्दों के हर स्पर्श से -
अंतर में
जागती हो जैसे
सागर के वक्ष पर
कोई नवीन कोमल लहर
नील नभ से जैसे
सहस्रों मेघ दल
वर्षों की प्यासी धरा पर
एक साथ गयें हों झर
किसी प्रिय के आगमन से
जैसे सहसा
सोते से जाग उठी हो
कोई प्रतीक्षारत डगर