मैं था गुम अपने ही खोये हुए वजूद की जुस्तजू में

कोई आकर मेरे क़रीब दे गया मुझको मेरा पता


हारकर मैंने शुरू की इंसानों की इबादत

मैं बेजां पत्थरों को आख़िर कब तक पूजता


मैं था राह से भटके किसी मुसाफ़िर की मानिंद

कोई मुझको दिखा गया मेरा खोया हुआ रास्ता