कभी तुम्हे भी तो अहबाब आये होंगे दिलासा देने दुःखों से
ज़ख़्मों पे लगाते हुए हौले हौले से नमकीन मरहम
कई बार देखें तो होंगे तुमने यहां ,जंग के सौदागरों के
हाथों में लहराते हुए अमन के ऊंचे-ऊंचे परचम
सुनी तो होंगी तुमने भी,झूठ की चीखती हुई आवाज़ों के बीच में
सच की आवाज़ें, कुछ दबी-दबी हुई, कुछ मद्धम-मद्धम
कई बार तुमको भी बाद में,ये एहसास हुआ तो होगा कि
जिस बात का जश्न मनाना था,उस बात का क्यूं मनाते र
हे मातम