किसी तेज़ रफ़्तार चमकती हुई गाड़ी से
उड़ा दे गए दो युवा लोग
और चले गए वे
ये संसार छोड़कर
अपना जीवन जिये बिना।
उनकी मृत्यु के बाद हुई घटनाओं से
उपजे आक्रोश के परिणामस्वरूप
आरोपी हैं सीखचों के पीछे
अभी के लिए।
इतनी आवाज़ें हैं
मरने वाले वालों के साथ
कि शायद मिल जाए उन्हें न्याय।
पर सोचता हूं मैं कि यदि
वो गाड़ी पोर्श नहीं होती,
कोई सामान्य कार होती,
उसको चलाने वाला
कोई सामान्य नागरिक होता,
जिसने नशे में धुत ये किया होता,
आरोपी का परिवार इतना मशहूर नहीं होता,
तब भी क्या हमारे मन में
उतना ही आक्रोश उपजा होता।
तब भी
क्या जो लोग आज इतने मुखर हैं ?
उतने ही मुखर होते।