मैंने भर ली है हाथों में

सुवासित पुष्पों से उनकी पुष्पगंध


कांटों से मांग ली

उनकी हल्की सी चुभन


आंखों में भर लिया है

थोड़ा सा नील गगन


रुक ना जाऊं इस लिए सदा चलने वाली,

अंजुरी में भर ली है थोड़ी सी पवन


मेघों से सोख लिया है

आंखों ने थोड़ा सा गीलापन


सूरज की किरणों से

ले ली उधार अंतर में थोड़ी सी तपन


स्वप्नो में भर लिया है श्वेत रंग

जिसमें समाया हो इंद्रधनुष


ठहरे पांवों ने मेरे

सीख लिया धरती से चलना


सीखा दूब से बिना अस्तित्व मिटाए

झुक जाने का जाने का अर्थ


और बचा है 

किसी से कुछ मांगने को

किससे मांगूं -

कौन करेगा पूर्ण

अब भी है जो अधूरापन