इस आभासी संसार में

मां-बहन की गालियों से भरपूर

गलीज भाषा और अनर्गल

और अर्थहीन संवाद ही

बहुत से लोगों की पहचान हैं

या तो वो किसी अदृश्य सेना के

हवा में तलवार भांजने वाले

वेतनभोगी सैनिक हैं या

महत्वाकांक्षा ग्रस्त जीव

जो जानते हैं भली-भांति

जिस दिन चुना उन्होंने अर्थपूर्ण होना

और उनकी भाषा ने

संभ्रांत और सुशील होना

कोई नहीं पूछेगा उन्हें और

उन्हें ये सहन नहीं है