ये क्या हक़ है जो अदा नहीं हो रहा
तू मेरा है। पर मेरा नहीं हो रहा।
एक तू है जिसने मुझे खुद से जुदा कर दिया
एक मैं हूँ जो तुझसे जुदा नहीं हो रहा
यूँ तेरी कलाई पर "आजाद परिंदों" का 'टैटू'
यूँ तुझसे एक शख्स रिहा नहीं हो रहा
आज मेरी अटैची से तेरा "हेयर बैंड" निकला
ऐ जाना तू ही बता क्या ये बुरा नहीं हो रहा!?
तेरे ये दोस्त, तेरे नजूमी, ये तुझे इश्क़ सिखलाते है...
जिन नौसिखियों से खुद का भी भला नहीं हो रहा
और दुनिया बाँध कर खुश भंवर मेरी राहों में
ताज्जुब है!! मैं फिर भी किनारा नहीं हो रहा
होने को तो बहुत कुछ होता है दुनिया में..

बस एक जो होना लिखा है वही नहीं हो रहा।