ये हाथ गुनाह करके सजा देने लगते है

कुछ लोग जगह कम पड़ने पर, जंगल जलाने लगते हैं


बात खत्म होने पर मुँह फेर लिया कीजिए,

कि गौर करने पर चेहरे के नक़ाब नजर आने लगते है


माँ बाप को भी मिलती है बच्चों से प्यार की इदी

और ये इदी ,खर्च बन जाती है, जब बच्चे कमाने लगते हैं


ऐसे पता चला कि, कि मैं औऱ ये शहर हमउम्र है

मुझे छोड़ सबको यहां के घर पुराने लगते है